Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने हर्ष भारद्वाज को सौंपी गोला तहसील संयोजक की कमान

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग रायबरेली में संपन्न हुआ। इस वर्ग के समापन पर संगठन ने नए दायित्वों की घोषणा की। लखीमपुर विभाग के गोला जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हर्ष भारद्वाज को सौंपी गई है। उन्हें गोला का तहसील संयोजक नियुक्त किय
Share:
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने हर्ष भारद्वाज को सौंपी गोला तहसील संयोजक की कमान
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग रायबरेली में संपन्न हुआ। इस वर्ग के समापन पर संगठन ने नए दायित्वों की घोषणा की। लखीमपुर विभाग के गोला जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हर्ष भारद्वाज को सौंपी गई है। उन्हें गोला का तहसील संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गोला जिला संयोजक सचिन राज, मोहम्मदी तहसील संयोजक प्रदुमन और पलिया तहसील संयोजक हेमंत वर्मा को भी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए प्रदान की गई है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका तथा संगठन में उनके योगदान को देखते हुए परिषद ने सभी पर विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। दायित्व प्राप्त करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद की विचारधारा को जिले के प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छात्र-हित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना से कार्य करने वाला एक सशक्त मंच है