Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय के संदेश पर जोर

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को गोला गोकर्णनाथ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने बाबा सा
Share:
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय के संदेश पर जोर
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को गोला गोकर्णनाथ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन व उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों व “ज्ञान, शील और एकता” के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और बाबा साहब के सामाजिक समरसता, समान अधिकार, शिक्षा एवं आत्मसम्मान के विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर राजेश गुरुजी नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री कृष्णा शुक्ल, नगर मंत्री उज्जवल वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्र, तहसील सहसंयोजक हर्ष भारद्वाज, नगर सह मंत्री आदर्श वर्मा, रितिक वर्मा, हर्षदीप सहित अभाविप के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।