Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर मंगलवार को लखीमपुर स्थित लिगेसी बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त आदरणीय प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्
Share:
लखीमपुर खीरी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर मंगलवार को लखीमपुर स्थित लिगेसी बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त आदरणीय प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय नीरज सिंह जी के लखीमपुर जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने पर बल दिया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को देश की एकता व अखंडता की आधारशिला बताते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, शरद बाजपेई, मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा,श्रीनगर विधायक श्रीमती मंजू त्यागी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण, जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक प्रमुखगण,समस्त मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

डॉ