Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

लखीमपुर खीरी : सांड के हमले से चोटिल व्यक्ति ने नगर पालिका से लगाई गुहार

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) सांड के हमले से गंभीर रूप से चोटिल गोला नगर के मोहल्ला कुमारन टोला निवासी प्रवीण कुमार पुत्र लेखपाल सिंह ने बताया कि वह व्यापारी है प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे घर पहुंचने से पहले गली में एक आवारा सांड ने व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले से
Share:
लखीमपुर खीरी : सांड के हमले से चोटिल व्यक्ति ने नगर पालिका से लगाई गुहार
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) सांड के हमले से गंभीर रूप से चोटिल गोला नगर के मोहल्ला कुमारन टोला निवासी प्रवीण कुमार पुत्र लेखपाल सिंह ने बताया कि वह व्यापारी है प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे घर पहुंचने से पहले गली में एक आवारा सांड ने व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में व्यापारी का हाथ टूट गया जिसका इलाज गोला संजीवनी हॉस्पिटल में जारी है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उक्त सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। इस संबंध में नगर पालिका को कई बार सूचना देने के बावजूद अभी तक सांड को नहीं पकड़ा गया, जिससे मोहल्ले के बच्चों बुजुर्ग और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
इस घटना पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गोवंशों की देख रेख के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, इसके बावजूद सर्दियों के मौसम में आवारा रात के समय गोवंश सड़कों पर घूमते हुए नजर आते हैं। कई बार नगर पालिका को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिसके परिणामस्वरूप व्यापारी सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नगर पालिका के अधिकारियों की घोर लापरवाही को दर्शाती है। इसके लिए नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी स्वयं दोषी हैं। पूरे मामले की जांच करा कर जिम्मेदार भ्रष्टअधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी नगर पालिका गोला से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा गोवंश को पकड़वाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।