Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : लक्ष्मणजती हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ सहित विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को लाल्हापुर स्थित लक्ष्मणजती हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया, लाल्हापुर प्रधान जन
Share:
लखीमपुर खीरी : लक्ष्मणजती हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ सहित विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को लाल्हापुर स्थित लक्ष्मणजती हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया, लाल्हापुर प्रधान जनार्दन गिरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। सुंदरकांड पाठ संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और 'जय श्रीराम' व 'जय बजरंगबली' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत सत्कार किया और जनकल्याण तथा क्षेत्रवासियों के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की।