Tuesday, 15 September 2026 | 5:29 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ - स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में बुधवार को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमे नर्सरी से इण्टर तक के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओ ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा भारत माता के जयघो
Share:
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.


गोला गोकर्णनाथ - स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में बुधवार को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमे नर्सरी से इण्टर तक के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओ ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा भारत माता के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। छात्र छात्राओं ने तिरंगे झंडे हाथ में लेकर यह पथसंचलन लखीमपुर मार्ग पर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने प्रत्येक भारतीय परिवार को 15 अगस्त 2025 तक अपने घरों और दफ्तरों पर गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के लिये प्रेरित किया तथा छात्र छात्राओं को देश, समाज एवं विद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने का आश्वासन लिया।