Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

लखीमपुर कलेक्ट्रेट को मिली नई पहचान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अटल सभागार को किया जनता को समर्पित

लखीमपुर खीरी - डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक अफसर और कलेक्टरेट कर्मियो के साथ नव परिवर्तित सभागार में भव्य प्रवेश किया और इसे अटल सभागार के नाम से जनता को समर्पित किया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने सभागार का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो गया है सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक अफसर
Share:
लखीमपुर कलेक्ट्रेट को मिली नई पहचान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अटल सभागार को किया जनता को समर्पित
Read in your preferred language.


लखीमपुर खीरी -
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक अफसर और कलेक्टरेट कर्मियो के साथ नव परिवर्तित सभागार में भव्य प्रवेश किया और इसे अटल सभागार के नाम से जनता को समर्पित किया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने सभागार का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो गया है सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक अफसर और कलेक्ट्रेट कर्मियो के साथ नव परिवर्तित सभागार में भव्य प्रवेश किया और इसे अटल सभागार के नाम से जनता को समर्पित किया यह नामकरण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में किया गया है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि अटल सभागार केवल एक भवन नहीं बल्कि जनपद प्रशासन की कार्य संस्कृति और विचारशीलता का प्रतीक बनेगा यह स्थान नीतियों के निर्माण योजनाओं की समीक्षा और जनता से जुड़ी संवेदनशील चर्चाओं का केंद्र बनेगा ठीक वैसे ही जैसे अटल जी का जीवन संवाद समाधान और समर्पण का प्रतीक रहा।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को मिठाई खिलाई और इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में एडीएम संजय कुमार सिंह,एडीएम न्यायिक अनिल रस्तोगी,एडीएम अमित यादव,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिव प्रकाश सक्सेना,प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद,सलीम,सुधीर सोनी, विवेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता