Sunday, 18 October 2026 | 3:51 AM
भारत

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत

Share:
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Read in your preferred language.
कोलकाता में सप्तमी की शाम को भीड़ के चलते चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढह गया.  इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई. यह भगदड़ तब मची, जब श्रद्धालु दुर्गा पूजा मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. इस हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है. साथ ही 25 लोग घायल हुए हैं. 

घटना से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि पूजा आयोजकों ने स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए तुरंत एक्शन लिया और जरूरी कदम उठाए. 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चोरबागान पूजा पंडा में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्त हो जाएं. उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले.