गया ,17 अक्टूबर।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को गयाजी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बाद में केदारनाथ मार्केट में जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित '20 साल बेमिसाल' प्रदर्शनी का उन्होंने उद्घाटन किया। दशहरा के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ दो मिनट रुके। उद्घाटन के बाद बिना भाषण दिए ही वापस लौट गए।
जदयू प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा समेत गया के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। इस प्रदर्शनी का मकसद नीतीश कुमार के करीब दो दशक के शासनकाल में बिहार और गया जिले में हुए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना है। यह प्रदर्शनी दशहरा तक चलेगी।