Sunday, 18 October 2026 | 4:29 AM
भारत

अरवल: सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

Share:
अरवल: सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल
Read in your preferred language.
द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

कुर्था(अरवल)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर मछियामा मोड़ के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका की पहचान कुर्मामा गांव निवासी दशरथ दास की पत्नी शशिकला देवी के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दशरथ दास अपनी पत्नी शशिकला देवी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुर्मामा गांव से मानिकपुर बाजार जा रहे थे इसी दौरान मछियामा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद दशरथ दास की मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं हादसे के बाद दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया हालांकि घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिवार को रो-रो कर बुरा हाल ह।