Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Lifestyle

दूध के साथ केसर मिलाकर पिने से आँखों के लिए कितना फायदेमंद है ,जाने इस खबर में

केसर के स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं। जी दरअसल केसर का आयुर्वेदिक गुण, कई छोटी-छोटी बीमारियों को अच्छा करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में आयुर्वेद में केसर के अनेक गुण बताए गए हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं केसर से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में। केसर के सेवन से पैरालिसिस,
Share:
दूध के साथ केसर मिलाकर पिने से आँखों के लिए कितना फायदेमंद है ,जाने इस खबर में
Read in your preferred language.

केसर के स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं। जी दरअसल केसर का आयुर्वेदिक गुण, कई छोटी-छोटी बीमारियों को अच्छा करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में आयुर्वेद में केसर के अनेक गुण बताए गए हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं केसर से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में। केसर के सेवन से पैरालिसिस, फेशियल पैरालिसिस जैसे मस्तिष्क संबंधी रोग, डायबिटीज के कारण होने वाली समस्याएं, लगातार बने रहने वाला सिरदर्द, हाथ-पैर की सुन्नता आदि में दूध, चीनी व घी के साथ केसर का सेवन करने से लाभ होता है।

* आँखों की लाइट बढ़ाने के लिए 10 केसर के रेशे दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है।

*असली चंदन को केसर के साथ घिसकर इसका लेप माथे पर लगाने से आंखों की लाइट बढ़ती है व सिर दर्द नहीं होता है।

*अजवाइन के साथ केसर मिलाकर सेवन करने से फायदा होता है। जी दरअसल केसर का सेवन करने से दिल संबंधी रोग दूर होते हैं। केसर लो बीपी को नियंत्रित करता है।

*इसी के साथ धमनियों में ब्लॉकेज को अच्छा करता है। इसे खाने से बढ़ा हुआ वजन कम होता है।

*केसर के सेवन से याददाश्त बेहतर होती है। सर्दी-जुकाम तथा बुखार में इसका सेवन करना चाहिए।

*अगर छोटे बच्चे को सर्दी-जुकाम हो, तो इसके लिए बच्चे को दूध में मिलाकर केसर देना चाहिए। अदरक के रस में केसर व हींग को मिलाकर बच्चे या बड़े की छाती पर लगाने से फायदा मिलता है।