Tuesday, 15 September 2026 | 7:25 AM
भारत

कासगंज: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पात्र लाभार्थियों की सत्यापन सूची नगर निकायों में चस्पा

। कासगंज: जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), कासगंज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र लाभार्थियों की सत्यापन सूची संबंधित नगर निकायों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, ताकि आमजन निर्धारित अवधि में आपत्तियां
Share:
कासगंज: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पात्र लाभार्थियों की सत्यापन सूची नगर निकायों में चस्पा
Read in your preferred language.

कासगंज: जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), कासगंज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र लाभार्थियों की सत्यापन सूची संबंधित नगर निकायों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, ताकि आमजन निर्धारित अवधि में आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकें।
परियोजना निदेशक, डूडा ने बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की गई है। यदि किसी पात्र लाभार्थी से कोई व्यक्ति योजना में नाम शामिल कराने या अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि अथवा किसी प्रकार के शुल्क की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। योजना पूर्णतः निःशुल्क है तथा किसी भी प्रकार का भुगतान या बिचौलियों के माध्यम से कार्य कराना आवश्यक नहीं है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा प्राप्त आपत्तियों का एक माह के भीतर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों की सूची जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय में भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे जियो-टैगिंग एवं पोर्टल पर ऑनलाइन कार्रवाई के उपरांत डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित की जा सके।
जनपद के नगर निकायों में सत्यापन हेतु कुल 318 लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की गई है। इनमें नगरपालिका परिषद कासगंज के 186, सोरों के 68, नगर पंचायत बिलराम के 9, सहावर के 21, पटियाली के 107, मोहनपुर के 2 तथा सिढ़पुरा के 7 लाभार्थी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित लाभार्थियों से अपील की है कि वे समयबद्ध रूप से सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें