Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
भारत

कासगंज -:जिला अधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन उपजिलाधिकारी सहावर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया जिला अधिकारी ने कहा अवैध खनन किसी दशा में बर्दाश्त नहीं

- जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सहावर ने अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त। जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तहसील सहावर क्षेत्
Share:
कासगंज -:जिला अधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन उपजिलाधिकारी सहावर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया जिला अधिकारी ने कहा अवैध खनन किसी दशा में बर्दाश्त नहीं
Read in your preferred language.

-

जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सहावर ने अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त।

जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तहसील सहावर क्षेत्र में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसमे सहावर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमे 02 बालू व 3 मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। उक्त वाहन को नियमानुसार थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

जिलाधिकारी, कासगंज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।