Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

कासगंज :जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में 59शिकायत प्राप्त 15का मौके पर निस्तारण

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कासगंज में 59 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर हुआ निस्तारण। मा0 सदर विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कासगंज। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें प्र
Share:
कासगंज :जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में 59शिकायत प्राप्त 15का मौके पर निस्तारण
Read in your preferred language.

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कासगंज में 59 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर हुआ निस्तारण।

मा0 सदर विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कासगंज। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मा0 सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जनसामान्य की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने 15 मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया जाए तथा अनावश्यक विलंब न होने पाए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला परियोजना निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।