Saturday, 21 November 2026 | 2:17 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज ः कासगंज में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड तथा किया निरीक्षण

Share:
कासगंज ः कासगंज में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड तथा किया निरीक्षण
कासगंज ः पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण; परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर पुलिसकर्मियों को शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के दिए निर्देश।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से कराया गया शारीरिक व्यायाम एवं ड्रिल का अभ्यास; पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*अवगत कराना है कि आज दिनांक 20.11.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया गया तथा परेड की विभिन्न टोलियों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी एवं टर्नआउट का जायजा लिया गया।
पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त तथा कर्तव्य निर्वहन के लिए सदैव तत्पर बनाए रखने के उद्देश्य से परेड में सम्मिलित समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई तथा शारीरिक व्यायाम कराया गया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकरूपता एवं टीम भावना विकसित करने के दृष्टिगत ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।परेड में पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन का पुलिस बल एवं विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी धारण करने, टर्नआउट उच्च स्तर का बनाए रखने तथा परेड एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों में नियमित रूप से प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, आवासीय एवं बैरक व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहें।इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र , प्रतिसार निरीक्षक  सुभाष सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।