Tuesday, 15 September 2026 | 8:22 AM
भारत

कासगंज :महिला तिरंगा यात्रा 14अगस्त को मातृशक्ति की सहभागिता से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

महिला तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को, मातृशक्ति की सहभागिता से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश। कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद कासगंज में 14 अगस्त 2026 को महिला तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं मातृशक्ति उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर
Share:
कासगंज :महिला तिरंगा यात्रा 14अगस्त को मातृशक्ति की सहभागिता से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश
Read in your preferred language.

महिला तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को, मातृशक्ति की सहभागिता से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश।

कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद कासगंज में 14 अगस्त 2026 को महिला तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं मातृशक्ति उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि महिला तिरंगा यात्रा प्रातः 9:30 बजे प्रभु पार्क से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।
महिला तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपद में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।