Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

कासगंज: पीएम स्वनिधि महोत्सव में सम्मानित हुए पथ विक्रेता

भारत सरकार/सूडा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पीएम स्वनिधी योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर पीएम स्वनिधि महोत्सव के आयोजन के निर्देश प्रदान किए गए। जिसके क्रम में आज दिनांक 25 जून 2026 को नगर पालिका परिषद कासगंज के कार्यालय में पीएम स्वनिधि महोत्सव मेला का आयोजन किया गया जिसमे
Share:
कासगंज: पीएम स्वनिधि महोत्सव में सम्मानित हुए पथ विक्रेता
Read in your preferred language.


भारत सरकार/सूडा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पीएम स्वनिधी योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर पीएम स्वनिधि महोत्सव के आयोजन के निर्देश प्रदान किए गए। जिसके क्रम में आज दिनांक 25 जून 2026 को नगर पालिका परिषद कासगंज के कार्यालय में पीएम स्वनिधि महोत्सव मेला का आयोजन किया गया जिसमें ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष तथा महिला आयोग की सदस्य रेनू गौण के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण वितरण किए गए एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन ऋण आवेदन एवं क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अधिकारी डूडा कासगंज द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम स्वनिधी योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक समस्त निकायों में लोक कल्याण मेले का आयोजन कर प्रथम ऋण ऑनलाइन आवेदन, ऋण वितरण, वेंडर प्रोफाइलिंग स्कीम लिंकेज का कार्य नगर निकायों द्वारा किया जाना है
और ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने अपने प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय ऋण समय से चुकता किए हैं और जो डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहे हैं उन्हें आज सम्मानित किया गया है और बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने की अपील की गई।
पीएम स्वनिधि महोत्सव में परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कासगंज, समस्त बैंक प्रबंधक, श्रम विभाग के कर्मचारी,नगर पालिका अध्यक्ष मीना महेश्वरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि, शहर मिशन प्रबंधक अर्चना सोनकर, समुदायिक आयोजन डूडा कासगंज ,सभासदगढ़ तथा नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।