कासगंज ः कासगंज थाना सोरों पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साईकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।*
पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान के नेतृत्व में दिनांक 05.11.2026 की शाम थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 अभि0 बिलाल पुत्र इलियास निवासी ग्राम मानपुर नगरिया थाना सोरों जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 420/2026 धारा 317(2)/318(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया है । बरामद मो0सा0 के सम्बन्ध में थाना भूपानी जिला फरीदाबाद हरियाणा में मु0अ0सं0 105/2026 धारा 303 बीएनएस पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
*गिरफ्तार अभि0 का विवरण -*
* बिलाल पुत्र इलियास निवासी ग्राम मानपुर नगरिया थाना सोरों जनपद कासगंज
*बरामदगी -*
* चोरी की 01 मोटर साइकिल (आर-15)
*पुलिस टीम -*
*प्र0नि0 श्री लोकेश सिंह, थाना सोरों जनपद कासगंज मय पुलिस टीम ।