Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

कासगंज:जनकल्याण कारी योजनाएं विकाश कार्य आमजन तक पहुंचाई जाएं

विकास भवन परिसर में सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उदेश्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा। जिला सूचना विभाग की तरफ से गोष्ठी में सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक क
Share:
कासगंज:जनकल्याण कारी योजनाएं विकाश कार्य आमजन तक पहुंचाई जाएं
Read in your preferred language.

विकास भवन परिसर में सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उदेश्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा।

जिला सूचना विभाग की तरफ से गोष्ठी में सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर प्रचार प्रसार किया गया।

कासगंज: एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अन्तर्गत वर्ष-2025-26 में उपनिदेशक कृषि, कासगंज की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उदेश्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा। उद्यान विभाग की दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये। लगभग 300 से 400 कृषकों ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मोहनपुरा के वैज्ञानिक डा० अंकित भदौरिया द्वारा बागवानी एवं पुष्पोत्पादन की तकनीक एवं फसल प्रबन्धन पर कृषकों को जानकारी प्रदान की गयी। डा० रितेश कुमार द्वारा मसाला की खेती लहसुन प्याज के उत्पादन तकनीक एवं फसल प्रबन्धन पर चर्चा की गयी। डा0 अदिति दत्त के द्वारा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु चटनी, आचार, मुरब्बा, जैम एवं जैली से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। उपकृषि निदेशक श्री महेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी।
जिला सूचना विभाग की तरफ से गोष्ठी में सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर प्रचार प्रसार किया गया। कृषकों को जलपान एवं लंच पैकिट का वितरण किया गया। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी, श्री रवि चन्द्र जयसवार द्वारा उद्यान विभाग से सम्बन्धित योजनाओं यथा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना, प्रधनमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया दिनांक-24.03.2026 को प्रगतिशील कृषकों में औद्यानिकी में बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र मोहनपुरा, ग्रा० पहाड़पुर में पालीहाउस में शिमला मिर्च की खेती एवं ग्रा० मैमड़ी में वैज्ञानिक विधि से शाकभाजी की खेती के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा गोष्ठी में आये कृषकों, वैज्ञानिको, जनपदीय अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये गोष्ठी का समापन किया गया।