Sunday, 01 November 2026 | 3:19 AM
भारत

कासगंज :पटियाली उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग का आयोजन किया

कासगंज :कासगंज :पटियाली उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग का आयोजन किया । राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रदीप कुमार विमल‚ उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि आज एक सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी पार्टी से बूथ लेविल एजेन्ट नियुक्त करके
Share:
कासगंज :पटियाली उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग का आयोजन किया

कासगंज :कासगंज :पटियाली उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग का आयोजन किया । राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रदीप कुमार विमल‚ उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि आज एक सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी पार्टी से बूथ लेविल एजेन्ट नियुक्त करके उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय पटियाली में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। तथा अपने बूथ लेविल एजेन्ट को निर्देशित करें कि वह सम्बन्धित बूथ की मतदाता सूची को बीएलओ के साथ सत्यापित करायें। जिससे मतदाता सूची स्वच्छ बन सकें। मीटिंग के दौरान मुकेश कुमार नायब तहसीलदार पटियाली‚ समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी‚ चरन सिंह डाटा इन्ट्री आपरेटर राजनैतिक दलों से हिकमत अली‚ वि0सभा उपाध्याक्ष सपा‚ तारिक अली फारूकी राष्ट्रीय सचिव‚ सपा‚ बबल गौतम वि0सभा अध्यक्ष‚ वसपा‚ मुहम्मद हसन‚ वि0स0 प्रभारी‚ वसपा‚ वावूराम राजपूत अध्यक्ष सहकारिता‚ बी0जे0पी0‚ राजेश कुमार सक्सेना‚ जिला सचिव काग्रेस‚ मु0 शाहिद नगर अध्यक्ष सपा‚ खुशदयाल गौतम वि0स0 सचिव वसपा आदि उपस्थित रहे।