Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
भारत

कासगंज:मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 10अगस्त तक

मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 तक आमंत्रित। कासगंज, (सूचना विभाग)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, कासगंज ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल fishe
Share:
कासगंज:मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 10अगस्त तक
Read in your preferred language.

मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 तक आमंत्रित।

कासगंज, (सूचना विभाग)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, कासगंज ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in को 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन हेतु खोला गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, खारे पानी में तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, विशिष्ट प्रकार की मत्स्य बीज हैचरी स्थापना, प्रदेश में मोती संवर्धन इकाई निर्माण, मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स तथा श्रेणी-1, 2 एवं 3 के जलाशयों में केज स्थापना योजना के लिए इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजनाओं की इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, कासगंज से संपर्क कर सकते हैं।