आज दिनांक 02.02.2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में डॉ0 राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज महोदय के अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक में दिनांक 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन कराए जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त सरकारी ,निजी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रो के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट (कीड़े मारने की गोली) खिलाई जाएगी। उक्त बैठक में दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलने वाले विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग की जागरूकता के संबंध में समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई गई। बैठक में जनपद स्तर से डॉ0 बीला रानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री के0पी0 सिंह, डी0सी0पी0एम0, समस्त ब्लाकों के बी0पी0एम0 व बी0सी0पी0एम0, सी0डी0पी0ओ0, ए0बी0एस0ए0, बी0आर0सी0 द्वारा प्रतिभाग किया गया।
भारत
कासगंज:मुख्यचिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 02.02.2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में डॉ0 राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज महोदय के अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक में दिनांक 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रिया
Read in your preferred language.