कासगंज: सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कासगंज द्वारा रेलवे रोड़ के पास आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी आज 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।
इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 प्रदेश महामंत्री/जिला प्रभारी पूनम बजाज, मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, मा0 विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, महिला आयोग की मा0 सदस्या रेनू गोड़ ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है। प्रदर्शनी में हर दिन सैकड़ों आगंतुकों को सूचना विभाग की “संदेश” पत्रिका वितरित की जा रही है, जिससे योजनाओं की व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुंच रही है। यह प्रदर्शनी आने वाले दिनों में भी जनहितकारी रूप में युवाओं, किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनी रहेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, , नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, भाजपा नेता डा0 वीडी राणा, महेन्द्र सिंह, राणा, सरद गुप्ता, डीएस लोधी, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, सुरेश साहू, महेन्द्र सिंह, रंजीत ठाकुर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
India
कासगंज:महिला आयोग की सदस्या ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।
कासगंज: सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कासगंज द्वारा रेलवे रोड़ के पास आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी आज 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़
Read in your preferred language.