Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

कासगंज:लखनऊ हादसे के बाद कासगंज प्रशासन अलर्ट

कासगंज। लखनऊ में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जनपद कासगंज में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को नगर स्थित डीपीआर क्लासेस कोचिंग सेंटर तथा सामर्थ्य पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं अ
Share:
कासगंज:लखनऊ हादसे के बाद कासगंज प्रशासन अलर्ट
Read in your preferred language.

कासगंज। लखनऊ में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जनपद कासगंज में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को नगर स्थित डीपीआर क्लासेस कोचिंग सेंटर तथा सामर्थ्य पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत फिटिंग, सीसीटीवी व्यवस्था तथा क्षमता के अनुरूप संचालन की स्थिति की जांच की। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोचिंग सेंटर एवं पुस्तकालयों में फायर सेफ्टी उपकरण क्रियाशील अवस्था में होने चाहिए तथा कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, आपात स्थिति में त्वरित सूचना देने तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों एवं पुस्तकालयों की नियमित जांच की जाएगी तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरिक्षण के दौरान तहसीलदार सहित जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।