Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

कासगंज: वर्षा को देखते हुए व गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन गांव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव वासियों बात करते उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का उन्हें भी भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी
Share:
कासगंज: वर्षा को देखते हुए व गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन गांव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
Read in your preferred language.


कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव वासियों बात करते उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का उन्हें भी भरोसा दिया।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न हो और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु समुचित प्रयास हों, और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न हो। और एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया जाए। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सहावर, सिंचाई विभाग व संबंधित अधिकारी, कर्मचारी इस दौरान उपस्थित रहे।