Sunday, 01 November 2026 | 3:21 AM
भारत

कासगंज: राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या ने कस्तूरबा पचलाना गौशाला व जिला कारागार कासगंज का किया औचक निरीक्षण

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती रेनू गौड़ ने कासगंज जनपद के पचलाना गौशाला का निरीक्षण किया गायों के रखरखाव चारे पानी की व्यवस्था और साफ सफाई की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। सदस्य महिला आयोग में वहां लगे पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए जिससे
Share:
कासगंज: राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या ने कस्तूरबा पचलाना गौशाला व जिला कारागार कासगंज का किया औचक निरीक्षण

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती रेनू गौड़ ने कासगंज जनपद के पचलाना गौशाला का निरीक्षण किया गायों के रखरखाव चारे पानी की व्यवस्था और साफ सफाई की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। सदस्य महिला आयोग में वहां लगे पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए जिससे वहां लगे हुए पौधे जीवित रह सके। वहां पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। उसके उपरांत माननीय सदस्या ने जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया सुरक्षा के दृष्टिगत जेल निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्या ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चैक किया। तत्पश्चात महिला बैरक मेें पहुंचकर उन्होने जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। महिला बैरक में निरूद्ध गर्भवती महिलाओं एवं ऐसी महिलाएं जिनके बच्चे उनके साथ जेल में है, उनके बेहतर ढंग से देखभाल एवं स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराये जाने तथा परिसर में साफ सफाई बनाये रखने के निर्देश दिये। जेल निरीक्षण के दौरान व्यवस्थायें संतोषजनक पाई गईं।
मा. सदस्या ने महिला बंदियों को मिठाई और फल वितरीत किए।