Monday, 14 September 2026 | 7:44 PM
India

कासगंज :आगामी विधानसभा चुनाव 2027के दृष्टिगत evm बीवीपेट वेयरहाउस खोले गए

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस खोले गए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने वेयरहाउस खुलवाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। कासगंज, 31 अगस्त। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति म
Share:
कासगंज :आगामी विधानसभा चुनाव 2027के दृष्टिगत evm बीवीपेट वेयरहाउस खोले गए
Read in your preferred language.

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस खोले गए।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने वेयरहाउस खुलवाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज, 31 अगस्त। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस खोले गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ईसीआईएल के एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 02 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रारंभ किया जाएगा। एफएलसी का कार्य ईसीआईएल हैदराबाद के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे एफएलसी के दौरान उपस्थित रहकर पूरी कार्यवाही का अवलोकन करें।
इस अवसर पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।