Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
भारत

कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षात्मक उपाय करने के दिये निर्देश

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिये। लहरा घाट पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को मौके पर चैक करते हुये कहा कि समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखें। गहरे पानी के आसपास संकेतक लगाकर बैरीकेटिंग अवश्य करा दी जाये।
Share:
कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षात्मक उपाय करने के दिये निर्देश
Read in your preferred language.

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिये। लहरा घाट पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को मौके पर चैक करते हुये कहा कि समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखें। गहरे पानी के आसपास संकेतक लगाकर बैरीकेटिंग अवश्य करा दी जाये। पूर्ण सतर्कता बरततेे हुये क्षेत्र पर हर समय पैनी नजर रखी जाये।
जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं साफ-सफाई कराने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में कोई भी लापरवाही न बरती जाये। बाढ़ निरोधक कार्यों में तेजी लाई जाये। बाढ़ चौकियां पूर्ण रूप से सक्रिय कर दी जायें। बढ़ते जल स्तर पर हर समय नजर रखी जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव से निपटने की पूरी तैयारियां कर लें। चिकित्सा कैम्प, पशु टीकाकरण, पेयजल व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत शिविर, दवाओं की उपलब्धता, मेडीकल किट्स, तटबंधों की सुरक्षा, गोताखोर व नावों, क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों को तत्काल ठीक कराने सहित समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखी जायें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कासगंज, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, एवं सिंचाई विभाग उपस्थित रहे