Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
भारत

कासगंज:जिला अधिकारी प्रणयसिंह ने विकास भवन के विवेकानंद सभागार का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास भवन के विवेकानन्द सभागार का किया औचक निरीक्षण। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं - जिलाधिकारी कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को विकास भवन स्थित विवेकानन्द सभागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभागार में चल रहे निर्माण
Share:
कासगंज:जिला अधिकारी प्रणयसिंह ने विकास भवन के विवेकानंद सभागार का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास भवन के विवेकानन्द सभागार का किया औचक निरीक्षण।

सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं - जिलाधिकारी

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को विकास भवन स्थित विवेकानन्द सभागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभागार में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में न हो तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए, जिससे कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला परियोजना निदेशक प्रतिमा निमेष सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे