Monday, 14 September 2026 | 10:04 PM
India

कासगंज :जिला कार्यकारणी की बैठक संपन्न

आज दिनांक 18 मई 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में जिला कार्यकारिणी Samiti ki बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक में एनसीडी, आभा आईडी, jsy, एचपीआर, टीकाकरण एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई
Share:
कासगंज :जिला कार्यकारणी की बैठक संपन्न
Read in your preferred language.

आज दिनांक 18 मई 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में जिला कार्यकारिणी Samiti ki बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक में एनसीडी, आभा आईडी, jsy, एचपीआर, टीकाकरण एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीलरानी एवं डॉ. एम.के. शुक्ला द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, डीसीपीएम केपी सिंह, जनपद के समस्त बीपीएम, बीसीपीएम तथा डब्ल्यूएचओ से डॉ. Megna एवं अन्य डेवलपमेंट पार्टनर्स द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य पूर्ति एवं जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजीव अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।