Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

कासगंज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डेस्कबोर्ड cmis पोर्टल पर गहन समीक्षा की

मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश। कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर
Share:
कासगंज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डेस्कबोर्ड cmis पोर्टल पर गहन समीक्षा की
Read in your preferred language.

मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 485 परियोजनायें हैं जिसमें से 85 निर्माण परियोजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। 400 परियोजनायें निर्माणाधीन हैं जिसमें 369 परियोजनायें जल निगम-ग्रामीण की सम्मिलित हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम परियोजनाओं के लिए सहायक अभियन्ता, जल निगम-ग्रामीण को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों में खोदी गई सड़कों का पूर्ण कराने का कार्य शीघ्र कराया जाये। पर्यटन विभाग की 02 परियोजनायें संचालित हैं जिनको ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। यूपी सिडको द्वारा 03 निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय याकूतगंज सहावर की कुल लागत रू0 24.68 करोड़ के सापेक्ष अवमुक्त धनराशि 23.17 में से 22.40 करोड़ व्यय कर भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गयी अधिशासी अभियन्ता, सिडको के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लोक निर्माण विभाग की 02 सड़क एवं 02 भवन इस प्रकार कुल 04 परियोजनाओं की लक्षित तिथि में संशोधन के निर्देश दिये गये। 09 परियोजनायें जो पूर्ण की जा चुकी हैं, उनको हस्तगत करने हेतु समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, विद्युत, एई आरईएस, सहित सम्बंधित अधिकारी एवं निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।