Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

कासगंज :साप्ताहिक बंदी में बदलाव 31अगस्त से हर सोमवार को बंद रहेगा बाजार

कासगंज में बाजार की साप्ताहिक बंदी में बदलाव, 31 अगस्त से हर सोमवार को बंद रहेगा बाजार कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कासगंज ने बाजार की साप्ताहिक बंदी को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि समस्त व्यापारी बंधुओं एवं सम्मानित नगर वासियों को सूचित किया
Share:
कासगंज :साप्ताहिक बंदी में बदलाव 31अगस्त से हर सोमवार को बंद रहेगा बाजार
Read in your preferred language.

कासगंज में बाजार की साप्ताहिक बंदी में बदलाव, 31 अगस्त से हर सोमवार को बंद रहेगा बाजार

कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कासगंज ने बाजार की साप्ताहिक बंदी को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है।

नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि समस्त व्यापारी बंधुओं एवं सम्मानित नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि आगामी सोमवार दिनांक 31/08/26 से हर सोमवार को बाजार पूर्व की भांति साप्ताहिक बंद रहेगा एवं रविवार को विधिवत खुला रहेगा।

सावन मास में रविवार को बाजार बंद रहता था, अब वह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब हर रविवार को बाजार पूर्व की भांति खुलेगा और सोमवार की साप्ताहिक बंदी सुचारू रहेगी।

विशेष रूप से दिनांक 30/08/26 रविवार को भी बाजार खुलेगा।

व्यापार मंडल ने सभी व्यापारी बंधुओं एवं ग्राहकों से इस व्यवस्था का ध्यान रखने एवं सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

निवेदक: सुरेश वार्ष्णेय जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता जिला महामंत्री, किशोर अग्रवाल नगर महामंत्री, सौरभ वार्ष्णेय नगर महामंत्री, अनिल गुप्ता डेरी वाले नगर कोषाध्यक्ष