Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
भारत

कासगंज :-ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबन्धन का पर्व

कासगंज जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधी रक्षाबन्धन का दिया आध्यात्मिक संदेश रक्षाबन्धन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र कासगंज की बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया। सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके सरोज दीदी ने रक्षाबन्धन का आ
Share:
कासगंज :-ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबन्धन का पर्व
Read in your preferred language.
  • कासगंज जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधी
  • रक्षाबन्धन का दिया आध्यात्मिक संदेश

रक्षाबन्धन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र कासगंज की बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया। सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके सरोज दीदी ने रक्षाबन्धन का आध्यात्मिक रहस्य भी स्पष्ट करते हुए कहा कि टूटती पवित्र सामाजिक तथा पारिवारिक मर्यादाओं को मजबूत करने तथा आतंकवाद और अत्याचार जैसी भीषण विभीषिका को रोकने के लिए रक्षाबन्धन के पर्व को सही अर्थों में मनाने की आवश्यकता है। संसार के रचयिता कल्याणकारी परमपिता परमात्मा के हम आत्मायें सब आपस में भाई-बहन हैं। इसलिए भाषा-भेद, जाति, वर्ण, रंग और धर्म से ऊपर उठकर हर एक को राखी बांधकर बुराइयों से स्वयं की तथा दूसरों की रक्षा का मजबूत संकल्प करना है। तभी सद्भावना और शान्तिपूर्ण संसार का निर्माण हो सकता है। हमें इस दिन से अपने जीवन के किसी एक दुर्गुण को छोड़ने का दृढ़ संकल्प करना चाहिए। यही रक्षाबन्धन का संदेश है।
इस अवसर पर राखी के प्रतिदान स्वरूप में सभी से किसी एक अवगुण को हमेशा के लिए त्याग देने की प्रतिज्ञा भी करवाई गयी। सभी को रक्षाबन्धन का पवित्र सूत्र बांधा, मस्तक पर आत्म स्मृति का तिलक लगाया तथा प्रभु प्रसाद दिया गया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक बहन अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, मुख्य विकास अधिकारी सचिन समेत अनेक अधिकारियों तथा रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्र, स्टेशन मास्टर महाराज सिंह, बहन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शशिलता चौहान, दिनकर राव चतुर्वेदी, नवल कुलश्रेष्ठ, विनय जैन, कमल जैन सुबोध करविन्दर, मधु, महेश शर्मा, अनुराधा पुण्ढीर, विपिन शर्मा, नीरज यादव, कमलेश साहू, स्वाति, अमित दुबे, योगेन्द्र चौहान, आरती कश्यप, अंशुल वर्मा आदि अनेक गणमान्य नागरिकों को राखी बांधी।
संस्था की ओर से बीके करुणा दीदी, बीके नीरज, बीके आरती, मधुर पुण्ढीर, कृष्णा भाई आदि उपस्थित रहे।