Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

कासगंज: m r o टीकाकरण अभियान 18से 28अगस्त तक जिला अधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी गठित

कासगंज, 13 अगस्त 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में एमआरओ टीकाकरण अभियान का संचालन 18 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी अधिकारि
Share:
कासगंज: m r o टीकाकरण अभियान 18से 28अगस्त तक जिला अधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी गठित
Read in your preferred language.

कासगंज, 13 अगस्त 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में एमआरओ टीकाकरण अभियान का संचालन 18 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पूर्व में आयोजित एमआरओ टीकाकरण अभियान में छूटे हुए बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित कर टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। जनपद के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों एवं मदरसों में अध्ययनरत कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के छूटे हुए बच्चों को एमआरओ वैक्सीन की एक डोज दी जाएगी। 05 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण 18, 20, 21, 24, 25, 27 एवं 28 अगस्त 2026 को निर्धारित दिवसों पर किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि अभियान जनपद के सभी विकासखंडों में संचालित होगा। संबंधित अधिकारियों को छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, समस्त ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं सहयोगी संस्था के जनपद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।