कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की खण्ड विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये कहा कि जनशिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी द्वारा शिकायत निस्तारण में आवेदकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखे जाने एवं उनके असंतोषजनक फीडबैक का संज्ञान लेकर शिकायतों को सावधानी से गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारित किये जाने हेतु समय समय पर दिशा निर्देश दिये जाते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, एआरटीओं, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
India
कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त ग्रेडिंग/रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर
Read in your preferred language.