Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

कासगंज :-जिलाधिकारी प्रणव सिंह की अध्यक्षतामे कलेक्ट सभागार में खरीद प्रशिक्षण कार्यशालाआयोजित हुई

समस्त केन्द्र प्रभारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों से सम्पर्क करते हुए तेजी से खरीद करना सुनिश्चित करे-डीएम। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में गेहँू खरीद प्रशिक्षण/कार्यशाला कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद उपस्थित रहे। बैठक में जि
Share:
कासगंज :-जिलाधिकारी प्रणव सिंह की अध्यक्षतामे कलेक्ट सभागार में खरीद प्रशिक्षण कार्यशालाआयोजित हुई
Read in your preferred language.

समस्त केन्द्र प्रभारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों से सम्पर्क करते हुए तेजी से खरीद करना सुनिश्चित करे-डीएम।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में गेहँू खरीद प्रशिक्षण/कार्यशाला कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद उपस्थित रहे।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद में गेहूॅ खरीद का लक्ष्य 26500 मी0टन निर्धारित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रू0 प्रति कु0, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2026-27 में 2585 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 43 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 13, पी0सी0एफ0 के 27, मण्डी समिति के 01 एवं भा0खा0नि0 के 02 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए उसका भौतिक सत्यापन कराया जाये। गल्ला व्यापारी किसानों से व्यवहार सही करंे और गेहूं की तौल ईमानदारी से करें। सेन्टर पर वैनर सही जगह लगाये समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी किसान सम्पर्क रजिस्टर अवश्य बनाये एवं जिस भी किसान से सम्पर्क करे उसका सम्पूर्ण विवरण सम्पर्क रजिस्टर में अवश्य दर्ज किया जाये।
जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि सभी केन्द्र पर उपकरण उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों से सम्पर्क करते हुए तेजी से खरीद करना सुनिश्चित करे। जिससे जनपद के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हो सके।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी, खाद्य एवं विपणन मण्डी सचिव, सहित क्रय केंद्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।