Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

कासगंज :-राधे नगला से अलीपुर दादर रेलवे अंडरपास जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर गंजडुंडवारा BDO को ज्ञापन सौंपा

#पटियाली विधानसभा क्षेत्र (गंजडुंडवारा ब्लॉक) के ग्राम नगला राधे से अलीपुरदर मार्ग (फाटक अंडरपास) तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर अब्दुल हफीज गांधी (एडवोकेट एवं समाजसेवी) ने आज खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री कुलदीप कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब है। लगभग
Share:
कासगंज :-राधे नगला से अलीपुर दादर रेलवे अंडरपास जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर गंजडुंडवारा BDO को ज्ञापन सौंपा
Read in your preferred language.

#पटियाली विधानसभा क्षेत्र (गंजडुंडवारा ब्लॉक) के ग्राम नगला राधे से अलीपुरदर मार्ग (फाटक अंडरपास) तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर अब्दुल हफीज गांधी (एडवोकेट एवं समाजसेवी) ने आज खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री कुलदीप कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा।

इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब है। लगभग 500 मीटर लंबे इस रास्ते पर बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाई होती है। कई बार एंबुलेंस और बारात के वाहन इस मार्ग पर फंस चुके हैं।

अब्दुल हफीज गांधी ने ज्ञापन में आग्रह किया कि इस सड़क को शीघ्र पक्का किया जाए। साथ ही अंतरिम व्यवस्था के रूप में मनरेगा से जगह-जगह मिट्टी डलवाकर सड़क को चलने योग्य बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को तत्काल राहत मिल सके।

अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि इस संबंध में वह गंजडुंडवारा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख से भी मिलकर मांग रखेंगे।

इस मार्ग से चिरोला, नगला राधे, चक, नगला काजी, बहादुरनगर सहित कई गांवों के लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। इस सड़क का पक्का होना न केवल सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी जीवनरेखा सिद्ध होगा।

? अब्दुल हफीज गांधी ने कहा – "कच्ची सड़क की यह समस्या वर्षों से चली आ रही है। अब समय आ गया है कि प्रशासन शीघ्र कदम उठाकर इस मार्ग को पक्का करे और फिलहाल मनरेगा से मिट्टी डलवाकर इसे चलने योग्य बनाए। यह ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा ह