Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
भारत

कासगंज: विश्व युवा कौशल दिवस पर 14जुलाई को राजकीय कॉलेज आई टी आई मोहनपुरा में आयोजित होगा बृहद रोजगार मेला

विश्व युवा कौशल दिवस पर 14 जुलाई को राजकीय आईटीआई मोहनपुरा में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेल 16 से 22 जुलाई तक जनपद में मनाया जाएगा ‘‘भूजल सप्ताह‘‘, जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता पर रहेगा विशेष जोर। कासगंज, 13 जुलाई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 16 से 22 जुलाई 20
Share:
कासगंज: विश्व युवा कौशल दिवस पर 14जुलाई को राजकीय कॉलेज आई टी आई मोहनपुरा में आयोजित होगा बृहद रोजगार मेला
Read in your preferred language.

विश्व युवा कौशल दिवस पर 14 जुलाई को राजकीय आईटीआई मोहनपुरा में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेल

16 से 22 जुलाई तक जनपद में मनाया जाएगा ‘‘भूजल सप्ताह‘‘, जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।

कासगंज, 13 जुलाई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 16 से 22 जुलाई 2026 तक ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य भूजल संरक्षण, नियोजित विकास, विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनियंत्रित दोहन पर रोक लगाने के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम ‘‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प‘‘ निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में सात दिवसीय सघन जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान मिशन मोड में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करें। साथ ही आयोजित कार्यक्रमों की सूचना एवं प्रगति आख्या समय से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए भूजल संवर्धन एवं जल संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।