Tuesday, 15 September 2026 | 3:15 PM
भारत

कासगंज :अपर जिला अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

कासगंज: अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी
Share:
कासगंज :अपर जिला अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
Read in your preferred language.

कासगंज: अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यापक रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा न्यूनतम रखने के लिए पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, जहाँ बार-बार सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं, पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। इन स्थानों पर पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग, रिफ्लेक्टर एवं अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएँ।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर कहीं भी गड्ढे न रहें तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को मार्गों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवर स्पीड करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जिला खनन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थिति रहे