राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत उढेर पुख्ता, ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, ग्राम पंचायत कांतौर, ग्राम पंचायत अल्लीपुर बरबारा एवं ग्राम पंचायत कुरामई तहसील कासगज, जनपद कासगंज में आज दिनांक 17.12.2025 को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया।इसी क्रम में प्रभारी माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की अनुमति से श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री बलवंल कुमार उपाध्याय सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सदर कासगंज एवं श्री वीरपाल सिंह प्रधान सहायक जनपद न्यायालय कासगंज की मौजूदगी मेें ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत उढेर पुख्ता ब्लाॅक सोरों तहसील व जनपद कासगंज में फीता काटकर उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री शंकरपाल, कानून गो श्री अनवर अली, क्षेत्रीय लेखपाल श्री प्रशान्त कुमार एवं पंचायत सहायक कु0 प्रियंका भारती एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कार्यक्रम में श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री बलवंल कुमार उपाध्याय, सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सदर कासगंज द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया तथा विधिक सहायता केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
India
कासगंज:लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत उढेर पुख्ता, ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, ग्राम पंचायत कांतौर, ग्राम पंचायत अल्लीपुर बरबारा एवं ग्राम पंचायत कुरामई तहसील कासगज, जनपद कासगंज में आज दिनांक 17.12.2025 को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभार
Read in your preferred language.