Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

कासगंज :विज्ञान बस में 3d प्रिंटर बना आकर्षक का केंद्र

कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा जिला विज्ञान क्लब, कासगंज के तत्वावधान में आज विज्ञान बस का भ्रमण बीएवी इंटर कॉलेज, श्री गणेश इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज एवं राणा इंटर कॉलेज ढोलना में किया गया। विद्यार्थियों न
Share:
कासगंज :विज्ञान बस में 3d प्रिंटर बना आकर्षक का केंद्र
Read in your preferred language.

कासगंज।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा जिला विज्ञान क्लब, कासगंज के तत्वावधान में आज विज्ञान बस का भ्रमण बीएवी इंटर कॉलेज, श्री गणेश इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज एवं राणा इंटर कॉलेज ढोलना में किया गया। विद्यार्थियों ने जमकर बस के अंदर 3D प्रिंटिंग एवं लाइव प्रैक्टिकल किए। छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को आईआईटी कानपुर के रिसोर्स पर्सन शुभाशीष पांडे द्वारा बताया गया।
जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता ने बताया कि यह जनपद के लिए बहुत ही गौरव एवं विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल है। इससे विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति ज्ञानार्जन एवं वैज्ञानिक अभिरुचि भी बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश में यह दूसरा जनपद है जहां विज्ञान बस का आगमन हुआ है, इससे पूर्व बस द्वारा लखीमपुर खीरी जनपद में भ्रमण किया गया।
नोडल प्रभारी अभिषेक पांडे एवं रामचंद्र वर्मा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक विकास तायल, प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण दुबे, मेजर आलोक कुमार दुबे, रईस अहमद हाशमी, राघवेंद्र यादव, विमल कुमार सिंह, गया चरण, अजय महेश्वरी, प्रवीण महेश्वरी, सलीम जावेद एवं अन्य विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।