Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

झारखंडवासी भाजपा सरकार की नीतियों को करें खारिज : चिदंबरम

आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आर्थिक विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हमला बोला है. चिदंबरम ने झारखंड के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज करें. झारखंड में आज विधान
Share:
झारखंडवासी भाजपा सरकार की नीतियों को करें खारिज : चिदंबरम
Read in your preferred language.
आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आर्थिक विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हमला बोला है. चिदंबरम ने झारखंड के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज करें. झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, जैसा कि पहले से अनुमान लगाया गया था उसी तरह दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी हो गई. फिर भी सरकार कहती है कि सब अच्छा है. चिदंबरम ने दावा किया, तीसरी तिमाही की जीडीपी विकास दर भी 4.5 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी बल्कि इसके और भी खराब होने की आशंका है. उन्होंने कहा, झारखंड के लोगों को भाजपा के खिलाफ वोट करना चाहिए और भाजपा सरकार की नीतियों और शासन के मॉडल को खारिज करना चाहिए. उनके पास ऐसा करने का पहले मौका आया है. गौरतलब है कि देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रह गई है.