Saturday, 31 October 2026 | 3:11 AM
भारत

मंडी में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली दौरे पर गए सीएम जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी मामले हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में मुलाकात के बाद यह जानकारी दी. इससे पहले, 24 अ
Share:
हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली दौरे पर गए सीएम जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी मामले हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में मुलाकात के बाद यह जानकारी दी. इससे पहले, 24 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने इस एयरपोर्ट के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडी हवाई अड्डे का निर्माण राज्य सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करने वाले है. इसके लिए प्राधिकरण एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, जबकि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण में तेजी से काम करेगी. सीएम ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में हवाई अड्डों के विस्तारीकरण पर चर्चा करते हुए शिमला और भुंतर में एटीआर-74 में हवाई जहाज उतारने की संभावनाओं का पता लगाने की बात कही! सीएम ने मौजूदा हवाई अड्डों के रनवे विस्तार के लिए भी केंद्रीय मंत्री से मंथन किया.