Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Lifestyle

इस प्रकार घर पर ही बनाएं स्वादिष्ठ मेथी के पकोड़े

सर्दी का मौसम हो और कुछ खाने का मन नहीं करें, ये हो ही नहीं सकता है। आज हम आपको घर पर ही आसानी से बनने वाले मेथी के पकोड़ों की विवि बनाने जा रहे हैं। सामग्री: 1 कप ताजी मेथी की पत्तियां 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा या सूजी तीन चौथाई कप बेसन 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच हींग 1 प्याज आधा चम्मच जीरा क
Share:
इस प्रकार घर पर ही बनाएं स्वादिष्ठ मेथी के पकोड़े
Read in your preferred language.

सर्दी का मौसम हो और कुछ खाने का मन नहीं करें, ये हो ही नहीं सकता है। आज हम आपको घर पर ही आसानी से बनने वाले मेथी के पकोड़ों की विवि बनाने जा रहे हैं।
सामग्री:
1 कप ताजी मेथी की पत्तियां
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा या सूजी
तीन चौथाई कप बेसन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हींग
1 प्याज
आधा चम्मच जीरा का चूर्ण
1 चम्मच नमक
अजवाईन
डीप फ्राइ करने के लिए 2-3 कप तेल

विधि: सबसे पहले बेसन, चावल का आटा, प्याज, नमक, मिर्च पाउडर, अजवाईन, जीरा और हिंग को एक साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें आवश्कतानुसार पानी मिलाकर घोल बनाए। इसके बाद इसमें मेथी के पत्तों को मिलाए। इसके बाद डीप फ्राई करने के लिए तेल गरम करें। अब इसमें चम्मच की सहायता से पकोड़ों को डीप फ्राई करें। उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इन्हें निकालकर केचप या पुदीने की चटनी के साथ परोसे।