Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

कासगंज जनपद में समाजवादियों ने जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या को सुना

इस अवसर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। सपा सरकार में बेरोजगारी भत्ता, कन्या विधा धन, बीए तक फीस माफ, किसान वीमा 5 लाख, दवा का पर्चा एक रूपये, सिचाई फ्री आदि की जानकारी जनता को दी। इसी के साथ मौजूद
Share:
कासगंज जनपद में समाजवादियों ने जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या को सुना
Read in your preferred language.

इस अवसर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी।

सपा सरकार में बेरोजगारी भत्ता, कन्या विधा धन, बीए तक फीस माफ, किसान वीमा 5 लाख, दवा का पर्चा एक रूपये, सिचाई फ्री आदि की जानकारी जनता को दी।

इसी के साथ मौजूद भाजपा सरकार की विफलताओं को भी गिनाया, जैसे महंगाई, महंगी गैस, दो करोड़ नौकरी का झूठा वायदा, मणिपुर सहित देश मे बढ़ती अराजकता, सो स्मार्ट सिटी का झूठ, महंगी खाद, किसानो को अपनी फ़सल का उचित दाम न मिलना आदि।

ग्राम वासियों ने जन पंचायत में यह मांग की कि शहबाजपुर से लेकर बरौना तक एक बांध बनना चाहिए और गंगा कटान और बाढ़ में जो फसलें बर्बाद हुई है उसका मुआवजा मिलना चाहिए।

इसी तरह की जन चौपाल शहबाजपुर गाँव में भी आयोजित की गई।

जन पंचायत में फिदा हुसैन, समी भाई, सुल्तान, तिलक सिंह, शिवदयाल, कालीचरण, गोपीचंद, राजेंद्र, सत्यवीर, प्रकाश, अर्जुन, प्रेमपाल, दीनदयाल सिंह, भगवान सिंह, ओम वीर डॉक्टर, रामसिंह, सादिक हुसैन, इस्लाम, इकराम, नन्ही देवी आदि ने हिस्सा लिया।