Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
लाइफ स्टाइल

अगर आपकी अंगुलियां भी पानी में भीगने से ऐसी हो जाती है तो यह खबर जरूर पढ़ें

आपने कई बार देखा होगा कि जब हाथों को बहुत देर तक पानी में रखते हैं तो हाथों की अंगुलियां सिकुड़ जाती हैं। क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है कि ऐसा किस वजह से होता है ? हालांकि कुछ देर बाद अंगुलियों की सिकुड़न गायब हो जाती है। अगर आपकी उंगलियां भी पानी में भीगने से ऐसी हो जाती हैं तो यह खबर जरूर पढ
Share:
अगर आपकी अंगुलियां भी पानी में भीगने से ऐसी हो जाती है तो यह खबर जरूर पढ़ें
Read in your preferred language.

आपने कई बार देखा होगा कि जब हाथों को बहुत देर तक पानी में रखते हैं तो हाथों की अंगुलियां सिकुड़ जाती हैं। क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है कि ऐसा किस वजह से होता है ? हालांकि कुछ देर बाद अंगुलियों की सिकुड़न गायब हो जाती है। अगर आपकी उंगलियां भी पानी में भीगने से ऐसी हो जाती हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।
पानी में हाथों को रखने के बाद अंगुलियां का सिकुड़ना सामान्य बात है। इसमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सब हमारे शरीर की सुरक्षा के लिए होता है। अब आप विचार कर रहे होंगे कि अंगुलियों के सिकुड़ने से हमारे शरीर की सुरक्षा का क्या संबंध है। हमारा शरीर बहुत चालाक होता है। और हमारा शरीर अपने आपको किसी भी परिस्थिति में आसानी से डाल लेता है। जब हम हाथों को पानी में ज्यादा देर तक रखते हैं तो हाथों की फिसलन कमजोर हो जाती है। इस वजह से अंगुलियों पर सिकुड़न पैदा हो जाती है। ताकि हम पानी में भी किसी चीज को आसानी से पकड़ सकते हैं।
अंगुलियों का सिकुड़ना हमारे शरीर के ऑटो मानस नर्वस सिस्टम की वजह से होता है। और शरीर में वैसोकंस्ट्रिक्शन की वजह से अंगुलियों का मांस सिकुड़ जाता है। और पानी में हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है।

कई लोग अंगुलियों के सिकुड़ने से डर भी जाते हैं। लेकिन यह हमारे अच्छे स्वास्थ्य का संकेत होता है। और इसका मतलब है कि हमारा ऑटो मानस नर्वस सिस्टम सही ढंग से काम कर रहा है।