Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
लाइफ स्टाइल

कम्प्यूटर पर काम करते करते अगर आपके कमर बदन में हो दर्द, तो करे ये एक्सरसाइज

कंप्यूटर पर काम करने या डेस्क जॉब के दौरान लोगों को कंधे में दर्द की समस्या हो जाती है। इसका कारण है कि कंधे की हड्डी अपनी सही स्थिति की जगह आगे की ओर चली जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हड्डी को सही स्थिति में लाने के लिए कुछ जरूरी व्यायाम किए जाएं। ये व्यायाम घर में बिना किसी उपकरण की सहायता से किए ज
Share:
कम्प्यूटर पर काम करते करते अगर आपके कमर बदन में हो दर्द, तो करे ये एक्सरसाइज
Read in your preferred language.

कंप्यूटर पर काम करने या डेस्क जॉब के दौरान लोगों को कंधे में दर्द की समस्या हो जाती है। इसका कारण है कि कंधे की हड्डी अपनी सही स्थिति की जगह आगे की ओर चली जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हड्डी को सही स्थिति में लाने के लिए कुछ जरूरी व्यायाम किए जाएं। ये व्यायाम घर में बिना किसी उपकरण की सहायता से किए जा सकते हैं। इन्हें करने से दर्द ठीक होता है और बॉडी पोश्चर में भी सुधार आता है।

अराउंड द वर्ल्ड-
अपने शरीर के चारों ओर गोला बनाते हुए यह व्यायाम करना है। इसे करने के लिए अपने पेट के बल जमीन पर लेट जाएं, दोनों बांहें सामने की ओर खुली रहेंगी और पैर पीछे की ओर तने रहेंगे। अब अपने दोनों हाथ, पैरों, सिर और सीने को फर्श से ऊपर उठाएं। अब इस तरह अपने दोनों हाथों को इस तरह घुमाएं कि अपने सामने से पीछे की ओर एक बड़ा गोला बना रहे हो। ऐसा करते हुए कंधे की हड्डी को घुमाना है। अब हाथ को विपरीत दिशा से गोला बनाते हुए चलाएं। एक ओर से यह व्यायाम 15 बार करना है। यह व्यायाम करते समय अपने शरीर को पेट के बल ही रखें। 

लाभ : 
इस व्यायाम में कंधे की हड्डी से लेकर हाथ की मांसपेशियों तक की कसरत हो जाती है। साथ ही उदर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे चर्बी घटती है और मोटापा कम होता है।
 
ड्राइविंग डॉल्फिन-
इसे करने के लिए फोरआर्म प्लांक पोजिशन में आएंगे, जिसमें शरीर का भार कोहली और पंजों पर रहेगा। दोनों कोहनियां कंधों के नीचे रहेंगी और दोनों पैर नितंब से दोनों ओर रहेंगे। अब अपने पैरों से बांह की ओर 8 से 12 इंच तक इस तरह चलें कि नितंब छत की ओर उठ जाएं। यह व्यायाम की शुरूआती पोजिशन होगी। अब अपने नितंब को नीचे लाएं और इस तरह शरीर को सीधी रेखा में संतुलित करें जैसे कि आपके गोत लगाने पर कंधे कलाई को छू जाते हैं। अब इसी को विपरीत ओर करें ताकि पूर्ववत अवस्था में पहुंच सकें। फिर इस व्यायाम को दोहराएं। 

लाभ : 
इस व्यायाम में आपके हाथ और पैर स्थिर अवस्था में रहते हैं, जिससे कंघों को स्थिर रहने के लिए मदद मिलती है।
 
प्लांक राइज टैप क्रंच-
अपने दोनों हाथ और पैरों के बल लेट जाएं, पूरा शरीर हवा में रहेगा। दोनों पैर नितंब से ज्यादा चौड़ाई में खुले रहेंगे। अब इसी अवस्था में अपने दायें हाथ को उठाकर आगे ले जाएं। फिर वापस प्लांक में ले जाएं। अब अपने दायें हाथ को एक ओर उठाते हुए वापस प्लांक पोजिशन में जमीन पर रखें। इस क्रिया के दौरान आपको अपना शरीर एक सीधी रेखा में रखना है और अब अपने बायें हाथ को शरीर के नीचे लेकर जाएं। इसी दौरान अपने दाहिनें पैर को शरीर के मुख्य हिस्से की ओर ढकेलें और बायें हाथ से दायें पैर को छुएं। फिर प्लांक में लौटें। अब दूसरी ओर से इस व्यायाम को करें। 

लाभ : 
कंधों की स्थिरता बढ़ाने में यह व्यायाम लाभ देता है। साथ ही शरीर के कोर एरिया की मजबूती के लिए यह बेहतरीन व्यायाम है।