Tuesday, 15 September 2026 | 11:59 AM
लाइफ स्टाइल

आपको बार-बार हो रहा है जुकाम तो ऐसे करें अपना बचाव

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को जुकाम, नाक बंद, सिर में दर्द होना, नाक से पानी गिरने की गंभीर समस्या हो रही है और आप अगर यह समझ रहे हैं कि यह बदलते मौसम के कारण है तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है क्योंकि यह साइनोसाइटिस बीमारी हो सकती है। इस गंभीर समस्या के होने पर सिर में, गालों व
Share:
आपको बार-बार हो रहा है जुकाम तो ऐसे करें अपना बचाव
Read in your preferred language.

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को जुकाम, नाक बंद, सिर में दर्द होना, नाक से पानी गिरने की गंभीर समस्या हो रही है और आप अगर यह समझ रहे हैं कि यह बदलते मौसम के कारण है तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है क्योंकि यह साइनोसाइटिस बीमारी हो सकती है। इस गंभीर समस्या के होने पर सिर में, गालों व ऊपर के जबड़े में बहुत तेज दर्द होने लगता है। आपको बता दे की साइनस खोपड़ी में भरी हुई कैविटी होती है। आपको बता दे यह सांस द्वारा ली गई गंदगी को बाहर निकालती है और जब किसी प्रॉब्लम के कारण बलगम का निकलना पूर्ण्तः बंद हो जाता है तो साइनोसाइटिस की गंभीर समस्या हो जाती है। आज हम आपको इस गंभीर समस्या से बचने के तरीके बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं

इस बीमारी से बचने के लिए तैराकी न करें, अगर तैराकी करनी ही है तो नाक को ढक लें।
किसी बात की टैंशन न लें और पूरा आराम करें।

अपनी नाक को नमक वाले पानी से अच्छी तरह साफ करें।

प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीएं।

नाक और गले में बलगम कतई न होने दें। सुबह उठते हुए गर्म पानी पीएं क्योंकि गर्म पानी पीने से बलगम के प्रवाह में मदद मिलती है।

एलर्जी से बचने के लिए अपने तकिए और बिस्तर की हमेसा सफाई करते रहें।

अधिक खूशबूदार परफ्यूम से बचें।

जुकाम या वायरल इंफेक्शन होने वाले लोगों से पूर्ण्तः दूर रहें।