Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
भारत

कमलेश तिवारी को हिंदूरत्न सम्मान देगी हिंदू महासभा

लखनऊ।  हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा मरणोपरांत हिंदूरत्न सम्मान से सम्मानित करेगी। यह घोषणा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने की। महासभा के पदाधिकारी लखनऊ प्रवास पर थे। उन्होंने घटना को लेकर शोक संवेदना प
Share:
कमलेश तिवारी को हिंदूरत्न सम्मान देगी हिंदू महासभा
Read in your preferred language.
लखनऊ। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा मरणोपरांत हिंदूरत्न सम्मान से सम्मानित करेगी। यह घोषणा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने की। महासभा के पदाधिकारी लखनऊ प्रवास पर थे। उन्होंने घटना को लेकर शोक संवेदना प्रकट की और कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के प्रभारी आचार्य विजय प्रकाश मानव, बाबा धर्मदास, हिंदू स्वराज सेवा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण राय चौधरी ने महमूदाबाद पहुंचकर कमलेश तिवारी के परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की।