Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Entertainment

'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा

'लॉक अप 2' का फिनाले अब बेहद करीब है, लेकिन शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बने है, जबकि शिवांगी जोशी के अचानक शो से बाहर होने ने सभी को चौंका दिया. हालिया एपिसोड में पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया गया. इस टा
Share:
'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा
Read in your preferred language.

'लॉक अप 2' का फिनाले अब बेहद करीब है, लेकिन शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बने है, जबकि शिवांगी जोशी के अचानक शो से बाहर होने ने सभी को चौंका दिया.


हालिया एपिसोड में पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया गया. इस टास्क में सभी को मिलकर किसी एक कंटेस्टेंट को 'लॉक अप 2' का पहला फाइनलिस्ट बनाना था. बातचीत के दौरान लैला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चमोला खुद ही फाइनलिस्ट की रेस से हट गए, जिसके बाद मुकाबला सिर्फ हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच रह गया.

इसके बाद दोनों को आखिरी सेल में भेजा गया, जहां उन्हें आपस में तय करना था कि फाइनल में कौन जाएगा और कौन शो छोड़ देगा. इसी दौरान हर्षद ने शिवांगी से कहा, 'मैं वो गेम हारा था.' हर्षद की बात सुनकर शिवांगी हैरान रह गईं. उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर हर्षद ने खुद ही अपने जीतने के मौके क्यों छोड़ दिए. इस पर हर्षद ने कहा कि पूरे सीजन में वो हमेशा दूसरों के लिए खेलते रहे और उनकी मदद करते रहे. लेकिन इस बार वो अपने खेल के बारे में सोचना चाहते थे और खुद के दम पर आगे बढ़ने का मौका चाहते थे.